Tatsam Tadbhav Shabd: तत्सम और तद्भव की परिभाषा, उदाहरण

इस लेख में हम हिंदी व्याकरण का सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक, तत्सम और तद्भव (Tatsam Tadbhav Shabd) शब्दों के बारे में विस्तार से जानेंगे। तत्सम और तद्भव शब्द (Tatsam Tadbhav) किसे कहते हैं? पहचान के क्या नियम और दोनों के उदहारण देखेंगे।

समय के साथ-साथ भाषा में नए शब्द जुड़ते रहते हैं और पुराने शब्द अप्रचलित हो जाते हैं या रूप बदल लेते हैं। भाषा में समय के साथ परिवर्तन अवश्य होता है, परंतु यह परिवर्तन बहुत ही धीरे-धीरे होता है। निचे Tatsam Tadbhav Shabd को परिभाषित किया गया है और साथ ही परीक्षा उपयोगी 600+ से अधिक उदहारण को शामिल किया गया है।

Tatsam Shabd – तत्सम शब्द की परिभाषा

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है। तत् का अर्थ है – उसके तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात ज्यों का त्यों। तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) ऐसे शब्द होते हैं, जिन्हें संस्कृत भाषा से बिना किसी परिवर्तन के हिंदी भाषा में शामिल किया गया है, उसे तत्सम शब्द कहते हैं। तत्सम शब्द में ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है।

जैसे – आम्र, अग्नि, अमूल्य, क्षेत्र, अज्ञान, अन्धकार, चंद्र, बांग्ला, मराठी, गुजराती, हिंदी, पंजाबी, कन्नड़, तेलगु, मलयालम आदि।

इसे भी पढ़ेParyayvachi Shabd in Hindi | पर्यायवाची शब्द के 850+ उदहारण

Tadbhav Shabd – तद्भव शब्द की परिभाषा

तत्सम शब्दों में समय के साथ कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव शब्द (Tadbhav Shabd) कहते हैं। तद्भव शब्द दो शब्दों, तत् + भव से मिलकर बना है, जिसका अर्थ होता है उससे उत्पन्न अर्थात जो संस्कृत भाषा से उत्पन्न हुए हैं।

या

संस्कृत भाषा के वे शब्द जो सीधे ना आकर परिवर्तित होकर हिंदी भाषा में आये हैं उसे तद्भव शब्द (Tadbhav Shabd) कहते हैं।

जैसे

  • दुग्ध से दूध
  • ग्राम से गाँव
  • मुख से मुँह
  • भ्राता से भाई
  • हरिद्रा से हल्दी आदि।

Tatsam Aur Tadbhav Mein Antar – तत्सम और तद्भव में अन्तर

तत्समतद्भव
तत्सम शब्दों के अंत में क्ष वर्ण का प्रयोग होता हैतद्भव शब्दों में या का प्रयोग होता है
जैसे – पक्षीजैसे – पंछी
तत्सम शब्द में जहाँ श्र का प्रयोग होता हैतद्भव शब्द में वहाँ  का प्रयोग होता है
जैसे – धन्नश्रेष्ठीजैसे – धन्नासेठी
तत्सम शब्द में जहाँ  का प्रयोग होता हैतद्भव शब्द में वहाँ  का प्रयोग होता है
जैसे – वणिकजैसे – बनिया
तत्सम में  की मात्रा का प्रयोग होता हैतद्भव में  की मात्रा का प्रयोग होता है
जैसे – ऋक्षजैसे – रीछ
तत्सम शब्दों में वर्ण का प्रयोग किया जाता है।

Tatsam Tadbhav Shabd – तत्सम और तद्भव शब्द के उदाहरण

तत्सम और तद्भव शब्द (Tatsam Tadbhav Shabd) के 600+ से अधिक महत्वपूर्ण उदाहरण दिए गए है, जो बोर्ड कक्षाओं के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ हेतु भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

क्र.तत्सम (Tatsam Shabd)तद्भव (Tadbhav Shabd)
1अगम्यअगम
2अकार्यअकाज
3एकलअकेला
4अक्षोरअखरोट
5अक्षवाटअखाड़ा
6अंगुलिअंगुरी
7अंगरक्षकअँगरखा
8अग्रहायणअगहन
9अग्रणीअगाड़ी
10अंगिकाअँगिया
11अग्निष्ठिकाअंगीठी
12अष्टानवतिअट्ठानवे
13अग्रणीअगुवा
14अंगुष्ठअंगूठा
15अंगुष्ठिकाअँगूठी
16अंगप्रौछाअंगौछा
17आश्चर्यअचरज
18यवनिकाअजवाइन
19अज्ञानअजान
20अंजलिअंजुली
21अट्टालिकाअटारी
22अंधअंधा
23अष्टादशअठारह
24अर्द्ध तृतीयअढ़ाई
25अतिथिअतिथी
26आर्द्रकअदरक
27आत्मनअपना
28अन्धकारअँधेरा
29अन्यत्रअनत
30अनशनअनसन
31अन्नअनाज
32अनार्यअनाड़ी
33अनुत्थअनूठा
34अपठअपढ़
35अमूल्यअमोल
36अपादहस्तअपाहिज
37अहि-फेनअफीम
38अमावस्याअमावस
39अमृतअमिय
40एकलपुत्रइकलौता
41अंबअम्मा
42अर्कअरग
43अर्पणअरपन
44अलग्नअलग
45अलक्षणअलच्छन
46अलवणअलोना
47अंशअंस
48आषाढ़असाढ़
49आशीषअसीस
50स्तुतिअस्तुति

तत्सम शब्द के उदाहरण, तद्भव शब्द के उदाहरण (Tatsam Tadbhav)

क्र.तत्समतद्भव
51अशीतिअस्सी
52आभीरअहीर
53आखेटअहेर
54आकाशआकास
55अक्षिआँख
56अक्षरआखर
57अग्निआग
58अंगणआँगन
59अर्चिआंच
60आंचलआचर
61आद्यआज
62अष्टआठ
63आंत्रआंत
64अर्द्धआधा
65आभूषणआभूषन
66आम्रआम
67आम्रचूर्णआमचूर
68आदेशआयसु
69आदर्शिकाआरसी
70आलस्यआलस
71आमलकआँवला
72आशिषआशीष
73आश्रयआसरा
74अश्रुआँसू
75उद्वालनउबालना
76आदित्यवारइतवार
77अम्लिकाइमली
78इक्षुईख
79इष्टिकाईंट
80इंधनईधन
81उद्गलनउगलना
82उज्ज्वलउजला
83उत्तिष्ठउठ
84उद्गतउठना
85उत्थानउठान
86उपर्युक्तउपयुक्त
87उपवासउपास
88उद्वर्तनउबटन
89कतिकई
90उपालम्भउलाहना
91उलूकउल्लू
92उच्चऊँचा
93उष्ट्रऊँट
94ऊर्णऊन
95ऐक्यएका
96एवम्इमि
97ईदृश्यऐसा
98उपाध्यायओझा
99अवरओर
100उपलओला

इसे भी पढ़े – Ras Ki Paribhasha | रस की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Tatsam Shabd ke Udaharan, Tadbhav Shabd Ke Udaharan

क्र.तत्समतद्भव
101अवश्यायओस
102उपशालओसार
103अवतारऔतार
104अवमूर्धऔंधा
105क्लेशकलेश
106कंकणकंगन
107कंकतीकंघी
108कृत्यगृहकचहरी
109कुपचकच्चा
110कच्छपकछुआ
111काष्ठगृहकटहरा
112कंटफलकटहल
113कटाहकड़ाह
114कटुकड़ुआ
115कर्पटकपड़ा
116कुपुत्रकपूत
117कर्पूरकपूर
118कर्त्तव्यकरतब
119कर्मकरम
120कोटिकरोड़
121कूर्चिकाकूची
122स्कन्दभारकहार
123कार्यकाज
124कज्जलकाजल
125काष्ठकाठ
126कर्णकान
127काणःकाना
128कृष्णकान्ह
129कणिकाकिनकी
130कृतःकिया
131कपाटकिवाड़
132कृष्णकिसन
133कृषककिसान
134कुम्भकारकुम्हार
135कुठारकुल्हाड़ा
136कुमारकुँवर
137खर्परखप्पर
138कर्कटकेकड़ा
139कैवर्त्तकेवट
140केशकेस
141केशरीकेहरी
142कपित्थकैथा
143कुक्षिकोख
144कोष्ठिकाकोठी
145कुष्टकोढ़
146कुष्ठीकोढ़ी
147कोणकोना
148क्रोशकोस
149काककौआ
150कपर्दिकाकौड़ी

तत्सम और तद्भव (Tatsam Tadbhav) के उदाहरण

क्र.तत्समतद्भव
151किंपुनःक्यों
152खण्डगृहखंडहर
153क्षत्रियखत्री
154ग्रामगाँव
155स्तम्भखम्भा
156खनिखान
157क्षारखार
158कासखाँसी
159क्षीरखीर
160खर्जूखुजली
161क्षेत्रखेत
162क्षेत्रितखेती
163गर्तगड्ढा
164गर्दभगधा
165ग्रीष्मगर्मी
166गलनगलना
167ग्रामीणगँवार
168गायकगवैया
169गंभीरगहरा
170ग्रंथिगांठ
171गोगाय
172गुंठनघूँघट
173गणनगिनना
174गृध्रगीध
175गुणगुन
176गोस्वामीगुसाईं
177कंदुकगेंद
178गोधूमगेहूँ
179क्रोडगोंद
180गोमय/गोमलगोबर
181गौरगोरा
182गोपालकग्वाला
183घटघड़ा
184घटिकाघड़ी
185गृहघर
186घृतघी
187छत्रछाता
188घोटकघोड़ा
189चणकचना
190चर्वणचबाना
191चर्मकारचमार
192चरणचरन
193चक्रचाक
194चन्द्रिकाचाँदनी
195चत्वारिचार
196चटिकाचिड़िया
197चित्रकारचितेरा
198चैत्रचैत
199चंचुचोंच
200चतुष्काठचौखट

तत्सम और तद्भव (Tatsam Tadbhav) के उदाहरण

क्र.तत्समतद्भव
201चतुर्थचौथा
202चतुष्पदचौपाया
203युवाजवान
204छायाछाँह
205शकलछिलका
206छिद्रछेद
207यजमानजजमान
208जटाजड़
209यंत्रजंतर
210यूथजत्था
211यज्ञोपवीतजनेऊ
212यदाजब
213यमजम
214यमुनाजमुना
215जृम्भिकाजम्हाई
216ज्वलनजलना
217शीतठंडा
218जंघाजाँघ
219जाड्यजाड़ा
220जिह्वाजीभ
221जिह्वाजुबान
222ज्येष्ठजेठ
223योगीजोगी
224युक्तजोड़ा
225यौवनजोबन
226यवजौ
227यवजौ
228झटितिझट
229निर्झरझरना
230जीर्णझीना
231क्षीणझीना
232जुष्टझूठा
233त्रुतयतेटूटना
234तिथिवारत्यौहार
235दंशडंक
236दण्डडंडा
237दंशनडसना
238डाकिनीडायन
239तपस्वीतपसी
240ताम्रताँबा
241तड़ागतालाब
242तापताव
243त्रयगुणतिगुना
244तृणतिनका
245तीक्ष्णतीखा
246त्वम्तुम
247त्वरिततुरंत
248तवतेरा
249तैलतेल
250तुन्दतोंद

इसे भी पढ़ेHindi Muhavare with Meaning: 1000+ महत्वपूर्ण हिन्दी मुहावरा उदाहरण

तत्सम और तद्भव (Tatsam Tadbhav) के उदाहरण

क्र.तत्समतद्भव
251दीपावलीदीवाली
252स्तनथन
253स्थलथल
254स्थानथान
255स्तम्भनथामना
256स्तोकथोड़ा
257दमनदबाना
258दशदस
259दशमदसवाँ
260दधिदही
261धात्रीदाई
262द्राक्षादाख
263दंष्ट्रिकादाढ़ी
264दन्तदाँत
265दद्रुदाद
266दक्षिणदाहिना
267दीपदीया
268नक्षत्रनखत
269द्विपट्टदुपट्टा
270दुर्बलदुबला
271द्वितीयदूजा
272दुग्धदूध
273द्विगुणदूना
274दूर्वादूब
275दृशदेखना
276द्विवरदेवर
277द्रोणदोना
278धनिकाधनिया
279धरित्रीधरती
280धैर्यधीरज
281धूम्रधुआँ
282धान्यधुआं
283ध्वनिधुनि
284धूलिधूल
285धावनधोना
286नकुलनेवला
287नग्ननंगा
288ननांदृपतिनंदोई
289नवनया
290स्नायुनस
291स्नाननहान
292नापितनाई
293नक्रनाक
294नखनाख़ून
295नृत्यनाच
296नप्तृनाती
297नारिकेलनारियल
298निर्गलननिगलना
299निष्ठुरनिठुर
300निद्रानींद

तत्सम और तद्भव (Tatsam Tadbhav) के उदाहरण

क्र.तत्समतद्भव
301निम्बकनींबू
302निम्बनीम
303नियमनेम
304प्रतिच्छायापरछांई
305स्नेहनेह
306नयननैन
307लुंचननोचना
308लवणनोन
309निमंत्रणन्योता
310पक्वान्नपकवान
311पक्वपक्का
312प्रतिवासपड़ोस
313प्रतनुपतला
314पुत्रवधूपतोहू
315पत्रपत्ता
316प्रस्तरपत्थर
317पण्यशालिकापनसारी
318पर्णपन्ना
319पर्पटीपपड़ी
320उपरिपर
321परिकूटपरकोटा
322प्रकटपरगट
323प्रत्यभिज्ञानपहचान
324प्रणालपरनाला
325परपौत्रपरपोता
326परमार्थपरमारथ
327परश्वःपरसों
328परश्वपरसों
329पर्पटपराठा
330परीक्षापरिच्छा
331प्रतिपदापरिवा
332पर्यंकपलंग
333पटलपलड़ा
334पल्लवपल्ला
335प्रसरणपसरना
336प्रसारणपसारना
337प्रस्वेदपसीना
338पिप्पलपीपल
339परिधानपहनावा
340प्रहरपहर
341प्रहरीपहरी
342प्रथिलपहला
343प्रभुत्वपहुँच
344पंक्तिपांत
345प्रापणपाना
346पाणिपानि
347पादपाँव
348पार्श्वपास
349पाषाणपाहन
350पिटकपिटारा
351पितृपिता
352प्रियपिया
353पश्चातपीछे
354पृष्ठपीठ
355पीठिकापीढ़ी
356स्फटिकफिटकरी
357पीतपीला
358पूजाकारीपुजारी
359पुत्तलिकापुतली
360पुराणपुरान
361पुच्छपूंछ
362पुत्रपूत
363पूर्वपूरब
364पूर्णपूरा
365पौषपूस
366पुष्करपोखर
367पौत्रपोता
368पुस्तकपोथी
369पादोनपौना
370पिपासाप्यास
371परशुफरसा
372फाल्गुनफागुन
373पाशिकाफांसी
374अभ्यन्तरभीतर
375स्फूर्तिफुर्ती
376स्फुटनफूटना
377पुष्पफूल
378स्फोटफोड़ा
379बर्करबकरा
380व्याख्यानबखान
381वकबगुला
382वत्सबच्चा
383वत्सबछड़ा
384बज्रांगबजरंग
385वर्धकिनबढ़ई
386वर्द्धकिबढ़ई
387वर्तिकाबत्ती
388वनबन
389वाराणसीबनारस
390वणिकबनिया
391वानरबन्दर
392वटबरगद
393वर्षबरस
394वर्षणबरसना
395वासगृहबसेरा
396भगिनीबहन
397भगिनीपतिबहनोई
398बधिरबहरा
399वधूबहू
400उद्यानबाग़

तत्सम शब्द का उदाहरण

क्र.तत्समतद्भव
401वाद्यबाजा
402बन्ध्याबाँझ
403वाटिकाबाड़ी
404वार्ताबात
405वारिदबादल
406बंधनबाँधना
407वातुलकबाबला
408वामबायां
409बरयात्राबारात
410बालुकाबालू
411वातुलबावला
412वंशबांस
413बाहुबाँह
414बाह्यबाहर
415विक्रयणबिकना
416वृश्चिकबिच्छू
417विद्युतबिजली
418विनतिबिनती
419व्यतीतबीता
420विंशतिबीस
421विरुपबुरा
422वृत्तिकबूंटी
423वृद्धबूढ़ा
424वेदनाबेदना
425विल्बबेल
426बिल्वबेल
427वचनबैन
428बलीवर्दबैल
429वामनबौना
430विवाहब्याह
431भक्तभगत
432भ्रातृज्यभतीजा
433विभूतिभभूत
434भागिनेयभांजा
435भाटकभाड़ा
436भाद्रपदभादों
437वाष्पभाप
438भ्रातृभार्याभाभी
439भल्लुकभालू
440भिक्षाकारीभिखारी
441भिक्षाभीख
442भित्तिभीत
443भ्रूभौंह
444बुभुक्षाभूख
445भ्रमरभौंरा
446मूल्यमोल
447मंथजमक्खन
448मक्षिकामक्खी
449मत्सरमच्छर
450मत्स्यमछली

तत्सम और तद्भव शब्द के उदाहरण

क्र.तत्समतद्भव
451मण्डपमँड़ुआ
452मंत्रकारीमदारी
453मरणमरना
454महार्घमहंगा
455महापात्रमहावत
456मातामाँ
457मस्तकमाथा
458मनुष्यमानुस
459माल्यमाला
460मृत्तिकामिट्टी
461मिष्टमीठा
462मित्रमीत
463मुख्यमुखिया
464मुष्टिमुट्ठी
465मुखमुंह
466मुद्गमूंग
467श्मश्रुमूंछ
468मूढ़मूर्ख
469मुषलमूसल
470मूषकमूसा
471मयामैं
472मयूरमोर
473मातृश्वसामौसी
474मृत्युमौत
475मुकुटमौर
476अत्रयहाँ
477एषयह
478रुदनरोना
479रक्षणरखना
480रत्तिकारत्ती
481रज्जुरस्सी
482रश्मिरस्सी
483अरघट्टरहट
484क्षारराख
485रक्षाराखी
486राजपुत्रराजपूत
487राष्ट्रराज्य
488रात्रिरात
489राज्ञीरानी
490राजाराय
491राशिरास
492ऋक्षरीछ
493अरिष्टरीठा
494रिक्तरीता
495ईर्ष्यारीस
496रोमरुआं
497रुक्षरूखा
498रुष्टरूठा
499रेणुरेनु
500रजनीरैन

तत्सम और तद्भव (Tatsam Tadbhav) के उदाहरण

क्र.तत्सम तद्भव
501लवंगलौंग
502लागुड़लकड़ी
503लंगलंगड़ा
504लिंगपट्टलंगोट
505लक्षणलच्छन
506लम्बकलम्बा
507लशुनलहसुन
508लक्षलाख
509लंघनलांघना
510लज्जालाज
511लगुड यष्टिलाठी
512ललाटलिलार
513लिक्षालीख
514लेपिकालेई
515लवणलोन
516लौहलोहा
517लौहकारलोहार
518विस्मृतिविसरना
519असौवह
520व्याघ्रवाघ
521विक्षोभविछोह
522शिंशपाशीशम
523शर्कराशक्कर
524संध्याशाम
525शीर्षशीश
526शृंगारश्रंगार/श्रृंगार
527शृंगार
528स्वकसगा
529शकुनसगुन
530सत्यसच
531सज्जापनसजाना
532सप्तशतीसतसई
533संतापनसताना
534सक्तुसत्तू
535संन्यासीसन्यासी
536स्वप्नसपना
537सुपुत्रसपूत
538संबुद्धिसमझ
539सज्ञानसयाना
540सर्षपसरसों
541शलाकासलाई
542श्वसुरालयससुराल
543स्वामीसाईं
544साक्षीसाखी
545शाकसाग
546सच्चकसांचा
547सार्द्धसाढ़े
548सर्पसाँप
549श्यालसाला
550श्रावणसावन

इसे भी पढ़े – Sangya Ki Paribhasha: संज्ञा की परिभाषा, नियम और भेद

तत्सम और तद्भव (Tatsam Tadbhav) के उदाहरण

551श्वश्रूसास
552श्वाससाँस
553श्वांससांस
554शिष्यसिक्ख
555शृंगारसिंगार
556शृंगालसियार
557शिरसिर
558शिक्षासीख
559शृंगसींग
560श्रेणीसीढ़ी
561शीतलसीला
562शूकरसुअर
563सूचिकासुई
564स्मरणसुमिरन
565स्वर्णसुवरण/सोना
566सौभाग्यसुहाग
567शुष्कसूखा
568शुण्डसूंड
569सूत्रसूत
570शून्यसूना
571शय्यासेज
572श्रेष्ठीसेठ
573शुष्ठिसोंठ
574स्वर्णसोना
575शोभनसोहन
576शतसौ
577सपत्नीसौत
578अस्थिहड्डी
579हस्तिनीहथिनी
580हरीतकीहरड़
581लघुकहलका
582हरिद्राहल्दी
583पवनहवा
584हास्यहँसना
585हस्तिहाथी
586हितेच्छुहितैषी
587ह्वेषणहिनहिनाना
588हीरकहीरा
589उल्लासहुलास
590ओष्ठहोंठ
591होलिकाहोली
592क्षीरखीर
592क्षतिछति
593क्षत्रियखत्री
594क्षेत्रखेत
596क्षारखार
597क्षमाछमा
598त्रयोदशतेरह
599त्रिणीतीन
600 अर्द्ध आधा

अधिक पूछे जाने वाले सवाल

तत्सम शब्द किसे कहते हैं | Tatsam shabd kise kahate hain?

ऐसे शब्द जो संस्कृत भाषा से बिना परिवर्तन के हिंदी भाषा में आये हैं, उसे तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) कहते हैं।

तद्भव शब्द किसे कहते हैं | Tadbhav shabd kise kahate hain?

ऐसे शब्द जो संस्कृत भाषा से सीधे ना आकर परिवर्तित होकर हिंदी भाषा में आये हैं। उन्हें तद्भव शब्द (Tadbhav Shabd) कहते हैं।

पिता का तत्सम शब्द क्या है?

पिता का तत्सम शब्द पितृ होता है। और माता का तत्सम शब्द मातृ होता है।

आँख का तत्सम शब्द क्या है?

आँख का तत्सम शब्द अक्षि और आँसू तत्सम रूप अश्रु है।

Study Discuss
Logo